सूरजपुर के रामकोला वन परिक्षेत्र में हाथियों के आतंक का एक और दर्दनाक मामला सामने आया है। जंगल में भूली हुई गाय और जड़ी-बूटी की तलाश में दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोग जंगल गए थे। लौटते समय अचानक रास्ते में हाथियों का सामना हो गया।

feature-top

हड़बड़ी में सभी लोग जान बचाकर भागने लगे, लेकिन पूर्व उपसरपंच हाथियों की चपेट में आ गए। झुंड में शामिल हाथियों ने उन्हें बुरी तरह कुचल डाला, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं साथ गए तीन लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का आकलन कर रही है।

feature-top