दिल्ली रवाना हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में लेंगे हिस्सा

feature-top

रायपुर एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दो दिवसीय दिल्ली प्रवास के लिए रवाना हुए। दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के कार्यक्रम में वे शामिल होंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ राज्य दिवस का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें राज्य का भव्य पवेलियन आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा दो दिन के दिल्ली प्रवास पर जा रहा हूँ। दिल्ली में हर साल आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में आज छत्तीसगढ़ राज्य दिवस मनाया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन यहां स्थापित है। मुख्यमंत्री ने नक्सलवाद पर भी बड़ा बयान देते हुए कहा “जल्द ही देश-प्रदेश से नक्सलवाद समाप्त हो जाएगा। हम बस्तर में ‘नियद नेल्ला नार’ योजना के माध्यम से इन अंचलों में विकास पहुंचा रहे हैं।


feature-top