झारखंड में एसआईआर को लेकर राजनीतिक विवाद और गहरा गया है। जामताड़ा में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के बयान ने माहौल और गरमा दिया।

feature-top

झारखंड में एसआईआर को लेकर राजनीतिक विवाद और गहरा गया है। जामताड़ा में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के बयान ने माहौल और गरमा दिया।

मंत्री ने कहा कि यदि एसआईआर के नाम पर कोई BLO आपके घर आए, तो उसे कमरे में बंद कर प्रशासन को सूचना दें और उनके पहुंचने पर ही छोड़ा जाए। इस विवादित बयान के सामने आते ही राज्य की राजनीति में तूफान मच गया।

विपक्ष ही नहीं, बल्कि सत्तारूढ़ दल झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी इसे असंवैधानिक बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई। JMM प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा कि एसआईआर का विरोध लोकतांत्रिक तरीके से होना चाहिए, न कि सरकारी कर्मियों को बंधक बनाकर।

feature-top