- Home
- टॉप न्यूज़
- IIT बंबई का बदलेगा नाम : CM फडणवीस
IIT बंबई का बदलेगा नाम : CM फडणवीस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि वह IIT बंबई (Bombay) का नाम बदलकर IIT मुंबई (Mumbai) करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पत्र लिखेंगे।
गौरतलब है कि मुंबई का पुराना नाम बंबई था, जिसे 1995 में राज्य सरकार ने मुंबादेवी के सम्मान और ब्रिटिश काल के प्रभाव को समाप्त करने के उद्देश्य से आधिकारिक रूप से “मुंबई” कर दिया था।
IIT बंबई नाम को लेकर विवाद तब शुरू हुआ जब यहां पहुंचे केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में टिप्पणी की। उन्होंने कहा जहां तक IIT बंबई का सवाल है, शुक्र है कि इसका नाम अब भी यही है।
आपने इसे बदलकर मुंबई नहीं किया है। यही स्थिति IIT मद्रास की भी है। उनके इस बयान पर MNS प्रमुख राज ठाकरे ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि “मराठी लोगों ने हमेशा मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की साजिशों को नाकाम किया है।
अब एक बार फिर वही कड़वाहट सामने आ रही है। मुंबई और मुंबई महानगर क्षेत्र के मराठी लोगों को अब अपनी आंखें खोल लेनी चाहिए।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
