एनटीपीसी यूजी भर्ती के सीबीटी-2 की तिथि जारी

feature-top

रेलवे भर्ती बोर्ड ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) अंडरग्रेजुएट भर्ती की सीबीटी-2 परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। भर्ती बोर्ड ने परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है।

जारी कार्यक्रम के अनुसार, आरआरबी एनटीपीसी यूजी भर्ती के सीबीटी-2 का आयोजन 20 दिसंबर, 2025 को किया जाएगा। जिन भी उम्मीदवारों ने सीबीट-1 परीक्षा पास की है, वे सीबीटी-2 परीक्षा में शामिल होने के लिए योग्य हैं।

अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों के लिए सिटी स्लिप और ट्रैवल अथॉरिटी एग्जाम की तारीख से 10 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगी।


feature-top