कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर निर्वाचन आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। इंदौर में आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि एसआईआर की “पूरी तरह दोषपूर्ण प्रक्रिया” के जरिए लोकतंत्र को “एकतंत्र में बदलने का प्रयास” किया जा रहा है।

feature-top

उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूचियों में छेड़छाड़ हो रही है और नागरिकों की नागरिकता पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

सिंह ने कहा कि 2003 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने की जिम्मेदारी सरकार और आयोग की होती थी, लेकिन अब नागरिकों से ही प्रमाण मांगे जा रहे हैं।

feature-top