अजमेर स्टेशन पर दादर एक्सप्रेस को उड़ाने की धमकी, तीन संदिग्ध हिरासत में

feature-top

अजमेर रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया, जब दादर एक्सप्रेस को बम से उड़ाने की कथित धमकी की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आईं और पूरे स्टेशन परिसर में अलर्ट बढ़ा दिया गया।

तीन युवक एक ऑटो में बैठकर दादर एक्सप्रेस को उड़ाने की बातचीत कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने यह बातचीत सुनकर तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

खबर मिलते ही अजमेर पुलिस, जीआरपी, आरपीएफ और क्लॉक टावर थाना पुलिस सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली। पुलिस ने तीनों संदिग्ध युवकों को मौके से हिरासत में लेकर जीआरपी थाने पहुंचाया, जहां उनसे पूछताछ जारी है।


feature-top