मनेन्द्रगढ़ : पूर्व विधायक गुलाब कमरो हाउस अरेस्ट

feature-top

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव के मनेन्द्रगढ़ आने से पहले शहर का सियासी माहौल गर्म हो गया है। कांग्रेस नेताओं के विरोध प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए पुलिस ने पूर्व विधायक गुलाब कमरो को हाउस अरेस्ट कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, गुलाब कमरो भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को काला झंडा दिखाने के लिए अपने समर्थकों के साथ निकलने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने सिर्फ पूर्व विधायक ही नहीं, बल्कि कांग्रेस के कई अन्य नेताओं को भी घर से हिरासत में ले लिया।

बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के कार्यक्रम के खिलाफ प्रदर्शन करने की तैयारी में थे, जिसके चलते प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए पहले से ही यह कार्रवाई की है।


feature-top