स्वयंभू बाबा चैतन्यानंद सरस्वती के खिलाफ चार्जशीट पर अदालत ने लिया संज्ञान

feature-top

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वयंभू बाबा चैतन्यानंद सरस्वती के खिलाफ पुलिस द्वारा दायर चार्जशीट पर संज्ञान ले लिया है। इस चार्जशीट में एक निजी मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट की 17 छात्राओं के यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप दर्ज हैं।

पुलिस ने मामले में 43 गवाहों के बयान भी शामिल किए हैं। ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अनिमेश कुमार ने सुनवाई के दौरान पुलिस से एक विशेष धारा के बारे में स्पष्टीकरण मांगा था। अदालत में मौजूद एडिशनल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर राघव खुराना ने उस धारा का स्पष्ट विवरण दिया, जिसके बाद अदालत ने चार्जशीट को स्वीकार कर लिया।

उधर, तिहाड़ जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए चैतन्यानंद ने अदालत में दावा किया कि जेल में एक एएसआई ने उनके साथ हाथापाई की है। उन्होंने कहा कि वे वरिष्ठ नागरिक हैं और उनके साथ मारपीट की गई है। अदालत ने उनकी इस शिकायत पर 29 नवंबर को सुनवाई करने का निर्देश दिया है।


feature-top