पश्चिम बंगाल: SIR की बैठक के बाद EC ने दिया सख्त आदेश

feature-top

एसआईआर बैठक के बाद चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस को सख्त हिदायत दी और कहा कि बूथ अधिकारियों को धमकी ना दें या प्रभावित करने की कोशिश ना करें।

बैठक में चुनाव आयोग ने अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल की सभी आशंकाओं और हर निराधार आरोप का बिंदुवार खंडन किया। चुनाव आयोग ने उनसे अनुरोध किया कि वे 9 दिसंबर के बाद, जब मसौदा सूची उनके साथ साझा की जाएगी, तभी दावे और आपत्तियां प्रस्तुत करें।

तब तक, उन्हें चुनाव संबंधी कार्यों में प्रतिनियुक्ति पर तैनात राज्य सरकार के कर्मचारी, बीएलओ, ईआरओ और डीईओ के स्वतंत्र कामकाज में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।


feature-top