2029 में चुनावी मैदान में उतरेंगी उमा भारती

feature-top

भारतीय राजनीति की प्रखर नेता उमा भारती ने टीकमगढ़ स्थित अपने स्वर्गीय भाई स्वामी प्रसाद के फार्महाउस में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी नीतीश कुमार की मजबूत इच्छा शक्ति से संभव हुई। मध्य प्रदेश में शराबबंदी के लिए समाज की भागीदारी को अनिवार्य बताया।

आगामी चुनावों पर बड़ा बयान देते हुए उमा भारती ने कहा कि 2029 में वह झांसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने बताया कि 2024 का चुनाव उन्होंने गंगा सफाई अभियान में व्यस्त होने के कारण नहीं लड़ा।

एसआईआर बहस पर उन्होंने कांग्रेस को राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी है।


feature-top