बिहार विधानसभा के नए स्पीकर बने प्रेम कुमार

feature-top

सीनियर बीजेपी नेता डॉ. प्रेम कुमार सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा के 18वें स्पीकर चुने गए हैं। उन्हें विपक्षी विधायकों का भी समर्थन मिला। प्रेम कुमार ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया था।

वे अकेले ही इस पद के लिए दावेदार थे इसलिए उनका निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा था।

विजय कुमार सिन्हा और नंदकिशोर यादव के बाद प्रेम कुमार ऐसे तीसरे नेता हैं जो भाजपा कोटे से स्पीकर बने हैं।


feature-top