राजस्थान हाईकोर्ट में बम की मिली धमकी

feature-top

जयपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब राजस्थान हाईकोर्ट को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। अदालत का नियमित कामकाज शुरू होते ही प्रशासन की नजर इस धमकी भरे ईमेल पर पड़ी, जिसके तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया।

हाईकोर्ट परिसर को एहतियातन खाली कराया गया और सभी वकीलों, वादकारियों और कर्मचारियों को बाहर सड़क पर भेज दिया गया। धमकी मिलने के कुछ ही मिनटों के भीतर पुलिस की कई टीमें हाईकोर्ट पहुंच गईं।

बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड ने परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे कैंपस को कई जोनों में विभाजित कर कॉम्बिंग ऑपरेशन शुरू किया, ताकि किसी संदिग्ध वस्तु की जल्द से जल्द पहचान की जा सके


feature-top