बेतहाशा बढ़ते हवाई किराये पर सरकार सख्त

feature-top

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इंडिगो संकट के चलते कुछ एयरलाइंस की ओर से असामान्य रूप से ज्यादा हवाई किराया वसूले जाने से जुड़ी चिंताओं को गंभीरता से लिया है।

केंद्र सरकार ने शनिवार को सभी एयरलाइंस को निर्देश जारी किए हैं कि यात्रियों से तय सीमा से ज्यादा किराया न वसूला जाए। सरकार की ओर से कहा गया है कि ऐसा करने पर कार्रवाई की जाएगी। इंडिगो की ओर से बीते पांच दिनों में 2000 से ज्यादा उड़ानें रद्द की गई हैं।

इसकी वजह से यात्रियों को बढ़े हुए किराये से लेकर अन्य तमाम परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। घरेलू उड़ानों के मामले में इंडिगो देश की सबसे बड़ी एयरलाइन है। घरेलू उड़ानों के बाजार की बात करें तो इंडिगो का करीब 60 फीसदी बाजार पर कब्जा है।


feature-top