कर्नाटक की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। सत्तारूढ़ कांग्रेस के विधायक इकबाल हुसैन ने दावा किया है कि उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार 6 जनवरी को राज्य के मुख्यमंत्री बन सकते हैं।

feature-top

कर्नाटक की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। सत्तारूढ़ कांग्रेस के विधायक इकबाल हुसैन ने दावा किया है कि उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार 6 जनवरी को राज्य के मुख्यमंत्री बन सकते हैं।

रामनगर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को पद छोड़कर शिवकुमार को अवसर देना चाहिए। हुसैन ने बताया कि शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने की 99 प्रतिशत संभावना है, हालांकि तारीख को लेकर उन्होंने स्पष्ट जानकारी नहीं होने की बात कही।

वहीं, भाजपा सांसद वी सोमन्ना ने मुख्यमंत्री पद के लिए गृह मंत्री जी परमेश्वर का समर्थन जताया है।

feature-top