- Home
- टॉप न्यूज़
- छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र : बेरोजगारी भत्ता पर हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट
छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र : बेरोजगारी भत्ता पर हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट
छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन बेरोजगारी भत्ता को लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ। प्रश्नकाल के दौरान पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोक-झोंक और नारेबाजी देखने को मिली। मंत्री के जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।
कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने प्रश्नकाल में प्रदेश के बेरोजगार युवाओं का मुद्दा उठाते हुए 1 अप्रैल 2024 की स्थिति में पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या पूछी। जवाब में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने बताया कि उस समय प्रदेश में 11 लाख 39 हजार 656 पंजीकृत बेरोजगार थे, जो अब बढ़कर करीब 15 लाख हो गए हैं। मंत्री ने कहा कि सरकार बेरोजगारों के लिए रोजगार मेला और प्लेसमेंट कैंप आयोजित कर रही है।
जल्द ही राज्य स्तरीय रोजगार मेला लगाया जाएगा, जिसमें एक साथ 14 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। कांग्रेस विधायक उमेश पटेल और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेरोजगारी भत्ता न दिए जाने पर सरकार को घेरा।
भूपेश बघेल ने कहा कि बजट में प्रावधान होने के बावजूद बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया जा रहा, जो युवाओं के साथ धोखा है। मंत्री के जवाब से संतुष्ट न होने पर विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
