इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) को लेकर विपक्षी गठबंधन INDI में मतभेद सामने आते दिख रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी जहां लगातार EVM पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं सहयोगी दल NCP (शरदचंद्र पवार) ने संसद में अलग रुख अपनाया है।

feature-top

NCP (शरद पवार) की सांसद और कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने लोकसभा में चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान स्पष्ट कहा कि वह EVM या VVPAT पर सवाल नहीं उठाएंगी। उन्होंने कहा, “मैं इसी मशीन से चार बार सांसद चुनी गई हूं, इसलिए मैं EVM पर संदेह नहीं कर सकती।

सुले ने यह भी कहा कि वह मशीन के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि सीमित मुद्दों पर बात रख रही हैं और महाराष्ट्र में भारी जनादेश पाने वाली भाजपा से उन्हें लोकतांत्रिक सुधारों को लेकर अपेक्षाएं हैं।

उनके इस बयान से INDI गठबंधन के भीतर EVM मुद्दे पर मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं।

feature-top