जशपुर जिले के बगीचा तहसील अंतर्गत ग्राम बिमड़ा स्थित धान खरीदी केंद्र में अव्यवस्था से परेशान किसानों ने बुधवार सुबह करीब 10 बजे अंबिकापुर-जशपुर स्टेट हाईवे पर चक्काजाम कर दिया, जिससे मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया।

feature-top

किसानों का आरोप है कि बिमड़ा धान खरीदी केंद्र में प्रबंधन व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। केंद्र के प्रबंधक धान को कभी ज्यादा सूखा तो कभी ज्यादा गीला बताकर खरीदी करने से इनकार कर रहे हैं, जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

feature-top