- Home
- टॉप न्यूज़
- आवारा कुत्तों के मामले पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख
आवारा कुत्तों के मामले पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख
आवारा कुत्तों से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्वारा बनाए गए कुछ नियमों को ‘अमानवीय’ बताए जाने पर अदालत ने तीखी प्रतिक्रिया दी। न्यायालय ने कहा कि अगली सुनवाई में एक वीडियो चलाया जाएगा और यह सवाल किया जाएगा कि “आखिर मानवता क्या है?”
न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और संदीप मेहता की पीठ के समक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने बताया कि इस मामले की सुनवाई के लिए गठित तीन न्यायाधीशों की विशेष पीठ की बैठक रद्द कर दी गई है। इस पर न्यायमूर्ति नाथ ने स्पष्ट किया कि अब मामले की सुनवाई 7 जनवरी को होगी।
कपिल सिब्बल ने दलील दी कि इस बीच एमसीडी ने ऐसे नियम बना दिए हैं जो पूरी तरह विपरीत और अमानवीय हैं। उन्होंने कहा कि दिसंबर में ही इन नियमों को लागू कर कुत्तों को हटाया जा सकता है, जबकि उनके लिए कोई उचित आश्रय स्थल उपलब्ध नहीं है।
इस पर न्यायमूर्ति नाथ ने कहा कि यदि ऐसा होता है तो अदालत इस पर विचार करेगी। सिब्बल ने शुक्रवार को ही सुनवाई करने का आग्रह करते हुए दोहराया कि बिना आश्रय के कुत्तों को हटाना बेहद अमानवीय कदम है
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
