नकाब विवाद के बाद झारखंड के मंत्री ने बिहार के डॉक्टर को नौकरी और फ्लैट की पेशकश करी

feature-top

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि उन्होंने नियुक्ति पत्र बांटने के दौरान नकाब विवाद के बाद बिहार की एक महिला डॉक्टर को 3 लाख रुपये महीने की सैलरी, सरकारी फ्लैट और मनचाही पोस्टिंग की पेशकश की है।

अंसारी ने आरोप लगाया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक महिला का नकाब हटाकर नकाब और मुस्लिम समुदाय को नीचा दिखाने की कोशिश करी।

उन्होंने जामताड़ा में पत्रकारों से कहा, "मैंने उस महिला डॉक्टर को झारखंड बुलाया है और उन्हें 3 लाख रुपये महीने की सैलरी, एक फ्लैट, मनचाही पोस्टिंग और पूरी सुरक्षा के साथ नौकरी की पेशकश की है।"


feature-top