गैंगस्टर एक्ट में चुनिंदा कार्यवाही से कमजोर हो रहा कानून का राज : इलाहाबाद हाईकोर्ट

feature-top

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एवं असामाजिक क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम (गैंगस्टर एक्ट) के तहत जांच और अभियोजन की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनिंदा तरीके से की जाने वाली जांच और चुनिंदा अभियोजन कानून के शासन के विपरीत है और इससे शासन व्यवस्था पर जनता का भरोसा कमजोर होता है।

कोर्ट ने कहा कि प्रभावशाली और संगठित अपराध से जुड़े लोग जमानत की शर्तों का खुलेआम उल्लंघन करते हैं और अदालतों में बार-बार स्थगन लिया जाता है, जबकि अभियोजन तंत्र उन्हें प्रभावी ढंग से चुनौती देने में विफल रहता है।


feature-top