अजित पवार की पार्टी के नेता का अपहरण कर पिटाई की गई

feature-top

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के एक सदस्य को सोमवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ में कथित तौर पर किडनैप करके पीटा गया।

नांदेड़ नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष जीवन घोगरे पाटिल अपनी टोयोटा इनोवा कार में यात्रा कर रहे थे, तभी सामने से आ रही एक महिंद्रा स्कॉर्पियो ने उन्हें रोक लिया, घटना के CCTV फुटेज में यह दिखा।

तीन आदमी, जो सड़क किनारे पाटिल का इंतज़ार कर रहे थे, वे तेज़ी से उनकी कार की तरफ दौड़े और ज़बरदस्ती उन्हें स्कॉर्पियो में बिठाकर भाग गए।


feature-top