पाकिस्तान के दोहरे मापदंडों पर मौलाना फजलुर रहमान का सवाल

feature-top

पाकिस्तान में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-एफ के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने अपने ही देश के नेतृत्व के पाखंड पर सवाल उठाए हैं।

कराची के ल्यारी में आयोजित मजलिस-ए-इत्तेहाद-ए-उम्मत सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान अफगानिस्तान में सीमा-पार सैन्य कार्रवाई को सही ठहराता है, तो भारत के ऑपरेशन सिंदूर पर आपत्ति का कोई नैतिक आधार नहीं बचता।

रहमान ने कहा कि भारत भी यह तर्क दे सकता है कि उसने बहावलपुर और मुरीदके में कश्मीर पर हमलों के लिए जिम्मेदार आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया।

उन्होंने सवाल उठाया कि एक जैसी परिस्थितियों में अलग-अलग मानदंड कैसे अपनाए जा सकते हैं। उनके इस बयान को पाकिस्तान की नीति पर तीखी और असहज करने वाली टिप्पणी माना जा रहा है।


feature-top