- Home
- टॉप न्यूज़
- असम की जनसांख्यिकी पर सीएम हिमंत सरमा की चेतावनी
असम की जनसांख्यिकी पर सीएम हिमंत सरमा की चेतावनी
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य की जनसांख्यिकी को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि अगर असम में बांग्लादेशी मूल के लोगों की आबादी में 10 प्रतिशत की और वृद्धि होती है, तो असम खुद बांग्लादेश का हिस्सा बन जाएगा।
एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में सरमा ने दावा किया कि असम की लगभग 40 प्रतिशत आबादी बांग्लादेशी मूल की है और वह पिछले पांच वर्षों से इस मुद्दे को लगातार उठा रहे हैं।
उन्होंने यह बयान बांग्लादेश के एक नेता द्वारा पूर्वोत्तर के विलय संबंधी कथित टिप्पणी के संदर्भ में दिया। गौरतलब है कि बांग्लादेश की नेशनल सिटिजन पार्टी के नेता हसनत अब्दुल्ला ने हाल ही में भारत विरोधी बयान देते हुए पूर्वोत्तर राज्यों को अलग-थलग करने की बात कही थी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
