‘हिंदू कम से कम 3–4 बच्चे पैदा करें’—भाजपा नेता नवनीत राणा

feature-top

अभिनेत्री और भाजपा नेता नवनीत राणा ने जनसंख्या को लेकर अपने धर्म के लोगों से अपील की है। मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि हिंदुओं को कम से कम तीन से चार बच्चे पैदा करने चाहिए।

उनका दावा है कि कुछ लोग ज्यादा बच्चे पैदा करके भारत को पाकिस्तान जैसा बनाने की सोच रखते हैं। नवनीत राणा ने कहा कि कुछ लोग खुले तौर पर यह कहते हैं कि उनकी चार बीवियां हैं और 19 बच्चे हैं।

उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि ऐसे में हिंदुओं को भी कम से कम तीन से चार बच्चे पैदा करने चाहिए।

राणा ने आगे कहा कि वह नहीं जानतीं कि वह व्यक्ति मौलाना है या कोई और, लेकिन उसने यह बयान दिया कि उसके 19 बच्चे और चार बीवियां हैं और वह 30 बच्चों का लक्ष्य पूरा नहीं कर पाया।

भाजपा नेता ने कहा कि यदि कुछ लोग ज्यादा बच्चे पैदा करके देश की दिशा बदलने की योजना बना रहे हैं, तो हमें सिर्फ एक बच्चे पर संतुष्ट क्यों रहना चाहिए। उन्होंने दोहराया कि हिंदुओं को भी तीन से चार बच्चों के बारे में सोचना चाहिए।


feature-top