ब्लू बर्ड ब्लॉक 2 सैटेलाइट लॉन्च

feature-top

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन यानी इसरो आंध्र प्रदेश के हरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से अमेरिका की कंपनी एएसटी स्पेस मोबाइल के एक अहम सैटेलाइट को अंतरिक्ष में लॉन्च कर दिया है।

एलवीएम3-एम6 मिशन के जरिए अमेरिकी कंपनी के कम्युनिकेशन सैटेलाइट ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 को पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित किया जा चुका है।

आज इसरो ने इस स्पेसपोर्ट के दूसरे प्रक्षेपण पैड से सुबह 8 बजकर 55 मिनट 30 सेकेंड पर अपने प्रक्षेपण यान एलवीएम3-एम6 के जरिए ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 का प्रक्षेपण सफलतापूर्वक कर लिया है।


feature-top