केंद्र सरकार ने युवा मामलों से जुड़े एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय पर मुहर लगा दी है।

feature-top

केंद्र सरकार ने युवा मामलों से जुड़े एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय पर मुहर लगा दी है।

अपॉइंटमेंट्स कमेटी ऑफ द कैबिनेट (ACC) ने छत्तीसगढ़ कैडर की वर्ष 2009 बैच की IAS अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला को ‘मेरा युवा भारत (MY Bharat)’ का नया मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) नियुक्त करने की स्वीकृति प्रदान की है। यह नियुक्ति प्रतिनियुक्ति के आधार पर तीन वर्षों की अवधि के लिए की गई है।

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, डॉ. प्रियंका शुक्ला को पे मैट्रिक्स लेवल-14 में यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी अथवा अगले आदेश तक, जो भी पहले हो।


feature-top