ताइवान में भूकंप के झटके, पड़ोसी देशों तक हुआ असर

feature-top

ताइवान के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र ताइतुंग काउंटी हॉल से करीब 10 किलोमीटर उत्तर में और गहराई 11.9 किलोमीटर दर्ज की गई।

केंद्रीय मौसम प्रशासन के अनुसार ताइतुंग काउंटी में तीव्रता स्तर 5, जबकि हुलिएन और पिंगतुंग में स्तर 4 महसूस किया गया।

भूकंप के झटके चीन, फिलीपींस और जापान तक महसूस किए गए। फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।


feature-top