सरकार ने 03 नई एयरलाइंस को दी मंजूरी

feature-top

इंडिगो परिचालन संकट के बाद भारतीय विमानन क्षेत्र को गिनी-चुनी कंपनियों के वर्चस्व से बाहर निकालने के लिए सरकार ने बढ़ा फैसला लिया है। भारत का एविएशन बजार पिछले कुछ समय से इंडिगो और एअर इंडिया जैसी विमानन कंपनियों के वर्चस्व या 'डुओपोली' (Duopoly) में सिमट कर रह गया था।

सरकार के ताजा कदम से इस हालात में बदलाव हो सकता है। केंद्र सरकार ने बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के उद्देश्य से नई एयरलाइनों को हरी झंडी दिखा दी है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने अल-हिंद एयर और फ्लाईएक्सप्रेस को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) जारी किया है। इसके साथ ही, उत्तर प्रदेश स्थित शंख एयर भी 2026 में अपनी सेवाएं शुरू करने की तैयारी में है। इस विमानन कंपनी को पूर्व में ही एनओसी मिल चुकी है।


feature-top