ढाका : बांग्लादेश मुक्तिजोधा संसद सेंट्रल कमांड के बाहर धमाका

feature-top

पुलिस ने बताया कि बांग्लादेश की राजधानी में एक देसी बम धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना शाम करीब 7 बजे हुई। पुलिस के मुताबिक, बम पास के फ्लाईओवर से फेंका गया था। आरोपी की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। मरने वाले का नाम सियाम है।

यह धमाका ढाका के मोगबाजार मोर इलाके में बांग्लादेश मुक्तिजोद्धा संसद सेंट्रल कमांड के सामने हुआ।

द डेली स्टार अखबार के मुताबिक, हाथीझील पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर (ऑपरेशंस) मोहम्मद मोहिउद्दीन ने बताया कि फ्लाईओवर से कुछ अज्ञात लोगों ने एक देसी बम फेंका, जो एक व्यक्ति को लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


feature-top