संसद में स्मार्ट गैजेट्स पर रोक

feature-top

संसद की सुरक्षा और गोपनीयता को और पुख्ता करने के लिए लोकसभा सचिवालय ने सांसदों के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है।

एक बुलेटिन के जरिये लोकसभा सचिवालय ने सांसदों से अपील की है कि वे संसद परिसर में स्मार्ट डिवाइस जैसे स्मार्ट चश्मा, पेन कैमरा और स्मार्ट घड़ी का इस्तेमाल न करें।

सचिवालय का कहना है कि ऐसे उपकरणों से सांसदों की निजता को खतरा हो सकता है और संसदीय विशेषाधिकारों का उल्लंघन भी हो सकता है।


feature-top