इंडिगो ने खराब मौसम के चलते रद्द की 67 उड़ानें

feature-top

देश की प्रमुख घरेलू एयरलाइन इंडिगो ने मौसम और कुछ ऑपरेशन कारणों से 67 उड़ानें रद्द कर दीं।

एयरलाइन की वेबसाइट के अनुसार, इनमें से केवल चार उड़ानें ऑपरेशन कारणों से रद्द की गईं, जबकि बाकी खराब मौसम की भविष्यवाणी के कारण रद्द हुईं।

प्रभावित हवाईअड्डों में आगारतला, चंडीगढ़, देहरादून, वाराणसी और बंगलूरू शामिल हैं। बता दें कि एविएशन रेगुलेटर नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इस सर्दी के मौसम के लिए 10 दिसंबर से 10 फरवरी तक का समय 'फॉग विंडो' घोषित किया है।


feature-top