केरल : प्रतिद्वंद्वी कैरल समूहों के बीच झड़प में कई लोग घायल

feature-top

केरल के अलाप्पुझा ज़िले में क्रिसमस कैरल गाने वालों के दो ग्रुप के बीच झड़प होने से महिलाओं और बच्चों समेत कई लोग घायल हो गए। यह घटना क्रिसमस की पूर्व संध्या पर नूरनाड इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि इलाके के एक यूथ क्लब में कुछ समय से अंदरूनी विवाद चल रहा था। मतभेदों के कारण क्लब का एक हिस्सा पहले ही अलग होकर एक नया ग्रुप बना चुका था।


feature-top