थाईलैंड ने भगवान विष्णु की मूर्ति तोड़े जाने पर चुप्पी तोड़ी

feature-top

थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर झड़पों के बीच भगवान विष्णु की मूर्ति तोड़े जाने पर भारत द्वारा चिंता जताए जाने के बाद, थाईलैंड ने एक बयान जारी कर कहा कि वह जगह कोई रजिस्टर्ड पूजा स्थल नहीं थी और यह कार्रवाई सुरक्षा ज़रूरतों और इलाके के मैनेजमेंट के लिए की गई थी।

द वीक के अनुसार, थाई-कंबोडिया सीमा प्रेस सेंटर के एक बयान में कहा गया, "ये कार्रवाई धर्म, मान्यताओं से जुड़ी नहीं थी, न ही इसका मकसद किसी पवित्र चीज़ का अपमान करना था, बल्कि यह पूरी तरह से थाईलैंड की संप्रभुता वाले इलाकों पर थाई पक्ष का नियंत्रण फिर से हासिल करने के बाद, इलाके के मैनेजमेंट और सुरक्षा के मकसद से की गई थी।"


feature-top