रायपुर : दो साल पुराने प्रदर्शन मामले में कांग्रेस नेता विनोद तिवारी जेल भेजे गए

feature-top

कांग्रेस नेता विनोद तिवारी को दो वर्ष पुराने राजनीतिक प्रदर्शन से जुड़े मामले में अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

गैर-जमानती धाराओं के तहत दर्ज मामले में जमानत के लिए विनोद तिवारी रायपुर न्यायालय में पेश हुए थे, जहां सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजने का आदेश दिया।

जानकारी के अनुसार, यह मामला दो साल पहले हुए एक राजनीतिक प्रदर्शन से संबंधित है। प्रदर्शन के दौरान कानून व्यवस्था भंग होने और प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना के आरोप में विनोद तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

इसी प्रकरण में गैर-जमानती धाराएं लगाए जाने के कारण अदालत ने जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद उन्हें जेल भेजने का निर्णय लिया।


feature-top