घुसपैठियों पर सख्त रुख, कानून से नहीं बचेगा कोई – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

feature-top

एसआईआर के मुद्दे पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि राज्य में अवैध रूप से घुसपैठ कर रह रहे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि ऐसे लोग पकड़े जाते हैं, तो उन्हें कानून के तहत बाहर निकाला जाएगा और वापस बांग्लादेश भेजा जाएगा। इस पूरे मामले में जितनी भी जांच आवश्यक होगी, वह पूरी पारदर्शिता और गंभीरता के साथ की जाएगी।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अलसुबह की गई पुलिस कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समाज द्वारा किए गए प्रदर्शन पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच में सभी को सहयोग करना चाहिए, चाहे मामला किसी भी व्यक्ति या समुदाय से जुड़ा हो। कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

वहीं, मैग्नेटो मॉल में हुई तोड़फोड़ की घटना को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा गिरफ्तारी देने के मामले पर भी उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उस घटना के बाद जो भी परिस्थितियां बनीं, उन पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।


feature-top