CWC मीटिंग में VB-G RAM G योजना पर बोले राहुल गांधी

feature-top

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदलने को लेकर  कांग्रेस पार्टी की बैठक हुई।

पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में आयोजित कांग्रेस कार्य समिति (CWC) बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, महासचिव केसी वेणुगोपाल, लोकसभा सदस्य शशि थरूर और कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

इस बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर जमकर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने मंत्रिमंडल से पूछे बिना, मामले का अध्ययन किए बिना ही मनेरगा को अकेले ही समाप्त कर दिया। उन्होंने आगे कहा कि आज की स्थिति के बारे में पता चलता है कि 'वन मैन शो' चल रहा है।


feature-top