- Home
- टॉप न्यूज़
- रायगढ़ : तमनार में कोयला खदान का विरोध, ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव
रायगढ़ : तमनार में कोयला खदान का विरोध, ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव
27 Dec 2025
, by: Prakash
तमनार ब्लॉक के धौराभाठा में जिंदल उद्योग को आवंटित गारे-पेलमा सेक्टर-1 कोल ब्लॉक में भू-अधिग्रहण और प्रस्तावित उत्खनन परियोजना का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।
सीएचपी चौक पर धरने पर बैठे ग्रामीणों को हटाने गए पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया।
वहीं बस समेत कई गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए आग भी लगा दी। पथराव में महिला टीआई कमला पुसाम समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। गांव में भारी तनाव का माहौल है। मौके पर अतिरिक्त बल भेजा गया है। पुलिस ने 30 से 35 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
