राहुल गांधी भारत विरोध के स्थायी प्रतिनिधि : भाजपा

feature-top

भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। भाजपा सांसद ने राहुल गांधी पर भारत विरोधी गठबंधन का हिस्सा होने का आरोप लगाया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, 'सैम पित्रोदा ने कल एक इंटरव्यू में कहा, कांग्रेस पार्टी ग्लोबल प्रोग्रेसिव अलायंस का हिस्सा है और उसी में भाग लेने के लिए राहुल गांधी जर्मनी गए थे।

सैम पित्रोदा ने कहा कि राहुल गांधी इस अलायंस के सह-अध्यक्ष हैं और वे खुद इसके सदस्य हैं।' भाजपा ने कहा कि ग्लोबल प्रोग्रेसिव अलायंस भारत विरोधी गतिविधियों से जुड़ा है।


feature-top