केरल के मुख्यमंत्री हमारे राज्य के मामलों में दखल न दें : डीके शिवकुमार

feature-top

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने उत्तरी बेंगलुरु में चल रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान को लेकर केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन की टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

शिवकुमार ने कहा कि बिना तथ्य जाने केरल के मुख्यमंत्री को कर्नाटक के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। डीके शिवकुमार ने विजयन के बयान को पूरी तरह राजनीतिक बताते हुए कहा कि यह चुनावी समय में दिया गया राजनीतिक हथकंडा है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस जमीन पर झुग्गियां बनाई गई थीं, वह नौ साल पहले ठोस कचरा प्रबंधन के लिए अधिसूचित की गई थी। यह इलाका पुरानी खदान और कचरा डंपिंग साइट रहा है, जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोगों ने रातों-रात अवैध रूप से जमीन पर कब्जा किया था और यह मामला भूमि हड़पने से जुड़ा है। उन्होंने साफ किया कि इस कार्रवाई में किसी भी समुदाय को निशाना बनाने का आरोप पूरी तरह निराधार है।


feature-top