दिग्विजय सिंह ने करी पीएम मोदी और RSS की सराहना

feature-top

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राजनीतिक रुख से हटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की खुलकर तारीफ की है।

शनिवार को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी की एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए इसे बेहद प्रभावशाली बताया।

दिग्विजय सिंह द्वारा साझा की गई तस्वीर में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, प्रमोद महाजन और आनंदीबेन पटेल दिखाई दे रहे हैं, जबकि नरेंद्र मोदी जमीन पर बैठकर नेताओं के चरणों के पास नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को संगठन की ताकत का प्रतीक बताते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि RSS और जनसंघ-भाजपा संगठन की यही शक्ति है, जो एक साधारण कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री और फिर देश का प्रधानमंत्री बना देती है।

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि यह चित्र उन्हें क्वोरा साइट पर मिला और यह दर्शाता है कि किस प्रकार एक जमीनी स्वयंसेवक आगे बढ़कर देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचा। पोस्ट के अंत में उन्होंने “जय सिया राम” भी लिखा।


feature-top