बीजापुर में दो IED बरामद

feature-top

बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुप्पागुड़ा-पिड़िया इलाके में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम कर दी।

  एरिया डॉमिनेशन और डिमाइनिंग ड्यूटी के दौरान जमीन में दबाए गए दो IED बरामद किए गए। पिड़िया कैंप से करीब 2 किलोमीटर दूर, निर्माणाधीन सड़क से 50 मीटर की दूरी पर लगाए गए ये IED टिफिन और बीयर बोतल में छुपाए गए थे, जो प्रेशर मैकेनिज्म से जुड़े थे। सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए CRPF 199 वाहिनी की BDD टीम ने दोनों I

ED को मौके पर ही सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया। सुरक्षाबलों की सतर्कता से संभावित जनहानि टल गई। बीजापुर पुलिस और सुरक्षा बल क्षेत्र में शांति और विकास कार्यों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।


feature-top