- Home
- टॉप न्यूज़
- असम : विधानसभा चुनाव में 100 सीट पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
असम : विधानसभा चुनाव में 100 सीट पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
29 Dec 2025
, by: Prakash
असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने कहा कि उनकी पार्टी अगले साल होने वाले असम विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बाकी सीटें गठबंधन सहयोगियों के लिए छोड़ी जाएंगी। राज्य विधानसभा में कुल 126 सीट हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस एआईयूडीएफ के साथ कोई समझौता नहीं करेगी। गोगोई ने उसे 'सांप्रदायिक' पार्टी बताया।
कांग्रेस के 141वें स्थापना दिवस पर एक बैठक को संबोधित करते हुए गोगोई ने कहा कि 'जनविरोधी भाजपा' को हराने के लिए कांग्रेस 2026 के असम विधानसभा चुनाव में समान विचारधारा वाले दलों के साथ गठबंधन बनाकर चुनाव लड़ेगी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
