शरद पवार के साथ मिलकर लड़ा जाएगा नगर निगम चुनाव : अजित पवार

feature-top

महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। नगर निगम चुनाव को लेकर अजित पवार ने अहम ऐलान किया है। उन्होंने साफ कहा है कि पिंपरी-चिंचवड नगर निगम चुनाव में उनकी पार्टी शरद पवार की पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। अजित पवार ने कहा कि इसको लेकर किसी तरह की कोई समस्या नहीं है।

उन्होंने बताया कि आम तौर पर पिंपरी-चिंचवड में चुनाव के दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दोनों गुट—‘घड़ी’ और ‘तुतारी’—एक साथ चुनावी मैदान में उतरते रहे हैं और इस बार भी यही स्थिति रहेगी।

अजित पवार के इस बयान को नगर निगम चुनाव से पहले एक बड़े राजनीतिक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि दोनों गुटों के साथ आने से विपक्षी दलों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं और चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो सकता है।


feature-top