तमनार जनसुनवाई हिंसा मामला: कांग्रेस की 9 सदस्यीय जांच समिति गठित

feature-top

रायगढ़ जिले के तमनार इलाके में जनसुनवाई के दौरान पुलिस प्रशासन और स्थानीय नागरिकों के बीच हुए मारपीट और उपद्रव के मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 9 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है।

इस जांच समिति की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू को सौंपी गई है। समिति में पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया, उमेश पटेल, विधायक लालजीत राठिया, विधायक इंद्रशाह मंडावी, विधायक उत्तरी जांगड़े, विधायक जनक ध्रुव, नागेंद्र नेगी और शाखा यादव को सदस्य बनाया गया है।

जांच समिति प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर स्थानीय नागरिकों से बातचीत करेगी और पूरे घटनाक्रम की जांच के बाद अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेगी।


feature-top