- Home
- टॉप न्यूज़
- भारतमाला परियोजना में मुआवजा घोटाले को लेकर ईडी की बड़ी कार्रवाई
भारतमाला परियोजना में मुआवजा घोटाले को लेकर ईडी की बड़ी कार्रवाई
छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर और महासमुंद जिले में एक साथ 9 ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई भारतमाला परियोजना के तहत प्रस्तावित रायपुर–विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर से जुड़े भूमि अधिग्रहण मामले में की जा रही है।
जमीन अधिग्रहण के दौरान मुआवजा भुगतान में कथित अनियमितताओं और आर्थिक गड़बड़ियों की जांच को लेकर ईडी ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी सिलसिले में जमीन व्यापारी हरमीत खनुजा के ठिकानों के साथ-साथ उनसे जुड़े अन्य लोगों के परिसरों पर भी तलाशी ली जा रही है।
ईडी की टीम जमीन मालिकों से जुड़े ठिकानों की भी गहन जांच कर रही है। कार्रवाई के दौरान दस्तावेजों और लेन-देन से जुड़े अहम सबूत खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल जांच जारी है और आने वाले समय में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
