- Home
- टॉप न्यूज़
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : ED की अंतिम चार्जशीट में बड़ा खुलासा
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : ED की अंतिम चार्जशीट में बड़ा खुलासा
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 29 हजार 800 पन्नों की अंतिम चार्जशीट कोर्ट में पेश की है। इस चार्जशीट में आबकारी विभाग के तत्कालीन डिप्टी कमिश्नर आशीष श्रीवास्तव का नाम शामिल किया गया है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले ईओडब्ल्यू (EOW) द्वारा दाखिल चार्जशीट में आशीष श्रीवास्तव का नाम नहीं था। ED की इस कार्रवाई के बाद आशीष श्रीवास्तव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।
सचिव सह आयुक्त आर. संगीता के तीन जनवरी को अवकाश से लौटने के बाद उनके खिलाफ विभागीय और अन्य कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। वहीं, इस मामले में आरोपी बनाए गए 31 अधिकारियों के बैंक खातों को सीज कर दिया गया है।
ED ने कुल 38 करोड़ 21 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि कुछ अधिकारियों की पत्नियों के खातों में संदिग्ध लेन-देन पाए गए हैं, जिसके चलते उन खातों को भी कार्रवाई के दायरे में लिया गया है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
