उत्तरप्रदेश : जामा मस्जिद क्षेत्र में पैमाइश को लेकर अलर्ट, ड्रोन से निगरानी

feature-top

संभल के जामा मस्जिद क्षेत्र में कब्रिस्तान की भूमि का सीमांकन किया जाएगा। मौजा कोट (अंदर चुंगी) में स्थित 0.470 हेक्टेयर कब्रिस्तान की जमीन की पैमाइश को लेकर प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। एसडीएम रामानुज और एएसपी कुलदीप कुमार ने पुलिस, पीएसी और आरआरएफ बल के साथ इलाके का निरीक्षण किया।

ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से पूरे क्षेत्र पर निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन के अनुसार, पैमाइश के दौरान भी पुलिस, पीएसी और आरआरएफ बल तैनात रहेगा।

जमीन नान जेड-ए श्रेणी में दर्ज है और लंबे समय से अवैध कब्जे के आरोप लगते रहे हैं। बीते वर्ष नवंबर में हुए सर्वे के दौरान हिंसा के मामले को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।


feature-top