15 अप्रैल 2026 के बाद बंगाल में बनेगी बीजेपी सरकार : अमित शाह

feature-top

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का दूसरा दिन रहा। कोलकाता में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला किया।

अमित शाह ने दावा किया कि वर्ष 2026 के विधानसभा चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि आज से अप्रैल 2026 तक का समय बंगाल के लिए बेहद अहम है, क्योंकि इसी दौरान राज्य में विधानसभा चुनाव होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 15 वर्षों में तृणमूल कांग्रेस सरकार के शासनकाल में राज्य को घुसपैठ, डर का माहौल, भ्रष्टाचार, कुशासन और आम नागरिकों में बढ़ती असुरक्षा का सामना करना पड़ा है।

अमित शाह ने कहा, “15 अप्रैल 2026 के बाद जब पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनेगी, तब हम बंगाल की विरासत और संस्कृति को फिर से जीवित करेंगे।” उन्होंने बंगाल को “बंग भूमि” बताते हुए कहा कि यह राज्य बीजेपी के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि पार्टी के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पश्चिम बंगाल के ही प्रमुख नेता थे।


feature-top