- Home
- टॉप न्यूज़
- उड्डयन मंत्री ने अगली पीढ़ी के हेलीकॉप्टर ‘ध्रुव एनजी’ को दिखाई हरी झंडी
उड्डयन मंत्री ने अगली पीढ़ी के हेलीकॉप्टर ‘ध्रुव एनजी’ को दिखाई हरी झंडी
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के नए नागरिक हेलीकॉप्टर ध्रुव एनजी की पहली उड़ान को हरी झंडी दिखाई।
यह हेलीकॉप्टर नागरिक उड्डयन बाजार की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। एचएएल परिसर से उड़ान भरने से पहले मंत्री राम मोहन नायडू ने पायलट के साथ कॉकपिट में प्रवेश कर हेलीकॉप्टर की उन्नत प्रणालियों और विशेषताओं की जानकारी ली।
ध्रुव एनजी एक 5.5 टन वजनी, हल्का, ट्विन-इंजन और बहु-भूमिका वाला हेलीकॉप्टर है, जिसे भारत के विविध और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक हालातों के अनुरूप तैयार किया गया है। इसे वैश्विक नागरिक उड्डयन बाजार की कठोर आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विशेष रूप से अपग्रेड किया गया है। स्वदेशी रोटरी-विंग क्षमता के क्षेत्र में ध्रुव एनजी को एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है।
इस हेलीकॉप्टर को बेहतर सुरक्षा, उत्कृष्ट प्रदर्शन और यात्रियों के अधिक आराम को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसमें दो शक्तिशाली 1H1C इंजन लगाए गए हैं, जो बेहतर शक्ति प्रदान करने के साथ-साथ देश के भीतर ही रखरखाव की सुविधा उपलब्ध कराते हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
